पंजाब
सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों का CM मान ने बढ़ाया हौसला

सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों का CM मान ने बढ़ाया हौसला
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के शानदार परिणामों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों से विशेष मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के छात्रों की उपलब्धियों को पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सरकारी स्कूलों के बच्चे भी नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 99.38 प्रतिशत अंक (646/650) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त करने वाली हरलीन शर्मा को विशेष रूप से बधाई दी। वहीं 99.23 प्रतिशत अंक (645/650) हासिल कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मनी महेश और रिया रानी को भी उनके परिवारों सहित सम्मानित किया गया। CM मान ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का भी परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है ताकि हर बच्चे को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
CM मान ने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों के मन में अलग सोच थी, लेकिन अब सरकारी स्कूलों के बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए आधुनिक सुविधाएं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाने पर लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही अवसर और मार्गदर्शन की है, जिसे राज्य सरकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पंजाब के सरकारी स्कूलों और शिक्षा ढांचे को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा ताकि राज्य के बच्चे देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन कर सकें।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



