राज्य
सीएम सम्राट ने खोला सौगातों का पिटारा, मोतिहारी में चीनी मिल, हेलीकॉप्टर सेवा और मरीन ड्राइव
मोतिहारी के विकास को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कई बड़ी घोषणाएं कीं। गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में करीब 285 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने मोतिहारी में जल्द ही चीनी मिल स्थापित करने, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने, अटल कला भवन के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोतिहारी में चीनी मिल की स्थापना का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
इससे गन्ना किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि रक्सौल के अलावा मुजफ्फरपुर व वाल्मिकीनगर में हवाई अड्डा निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।
वहीं, मोतिहारी में भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इससे जिले की कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी। कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी मोतिहारी को नई सौगात देने की बात मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं पोलिटेक्निक कालेज के पास धनौती नदी पर एक और पुल बनाया जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्रों की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी। मुख्यमंत्री ने मोतीझील के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोइंग क्लब से चीनी मिल तक मोतीझील के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा।
इससे मोतिहारी में पर्यटन और शहर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। मोतिहारी में प्रस्तावित मेडिकल कालेज अब बरियारपुर में बनाया जाएगा। वहीं, लंबे समय से भूमि के अभाव में अटके केंद्रीय विद्यालय के भवन के निर्माण का रास्ता भी साफ किया गया है।
केंद्रीय विद्यालय के लिए भी बरियारपुर में ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। कहा- सहयोग शिविर से भी अब लोगों को न्याय मिलने लगा है। 30 दिनों में लोगों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। कहा कि वर्ष 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार से जोड़ा जाएगा।
सीएम ने कहा कि मोतिहारी में संचालित मदर डेयरी से भी बड़ी मदर डेयरी स्थापित करने की योजना है। मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्तर बिहार में व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। जीविका दीदियों को पशु सखी के रूप में गाय एवं बकरी पालन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
स्टार्टअप के माध्यम से महिलाओं को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना है। मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने गांधी मैदान में बाद महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित कृषि, पशुपालन व मात्स्यिकी उन्नयन मेला का उद्घाटन किया व उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

मोतिहारी के बनेगा बड़ा व साधनसंपन्न तारामंडल : शेखावत
मोतिहारी । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बापूधाम महोत्सव के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए मोतिहारी के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोतिहारी में भव्य तारामंडल का निर्माण कराया जाएगा।
मोतिहारी का तारामंडल देश में पहला तारामंडल होगा जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने चंपारण की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह वह धरती है, जहां राजा जनक, प्रभु श्रीराम और माता सीता के चरण पड़े हैं।
इसी धरती पर मोहनदास करमचंद गांधी ने किसानों के संघर्ष का नेतृत्व करते हुए महात्मा का रूप धारण किया। शेखावत ने कहा कि आजादी से पहले किसानों की समस्याओं को लेकर महात्मा गांधी ने चंपारण के किसानों के बेहतर जीवन का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार साकार करने का काम कर रही है।
चंपारण में किसानों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण सांसद डा. संजय जायसवाल, मंत्री केदार गुप्ता समेत सभी एनडीए विधायक व विधान पार्षद मौजूद थे।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



