उत्तर प्रदेश
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी नौशाद अली का हुआ हाफ एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
कौशांबी के महमतपुर मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए जोरदार विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के मुख्य आरोपी नौशाद अली का पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है.
चार टीमों ने शुरू की थी आरोपी की तलाश
डीएसपी चायल शिवांक सिंह के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के महमतपुर मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने की घटना 31 अगस्त को हुई थी. मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया था. पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं और आरोपियों की तलाश में जुटी थीं.

सुबह मिली आरोपी की सटीक लोकेशन
पुलिस के अनुसार 1 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घटना का मुख्य आरोपी चरवा थाना क्षेत्र में 13 मील सराय अकील मार्ग पर मौजूद है और वहां से भागने की कोशिश में है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी. पुलिस का दावा है कि खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया ‘पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई. खुद को घिरता देखकर उक्त मुख्य आरोपी के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है.’ घायल आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र निजामुद्दीन के रुप में हुई है, जो कि महमतपुर मनौरी का रहने वाला है. फिलहाल उसे प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया.
विस्फोट के बाद मलबे में तलाश जारी
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के करीब 5 से 6 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा था. कई मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि दूसरे घरों में बड़ी दरारें और छेद हो गए. करीब आठ बुलडोजर की मदद से मलबा हटाने और रेस्क्यू का काम किया गया. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते तलाश जारी रही. वहीं पुलिस अब गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ के साथ मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



