फैशन
बालाघाट में वन विभाग के वाच टावर पर गिरी बिजली, दो नाबालिगों समेत तीन की मौत, तीन घायल
जिले के बैहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। भीमोड़ी जलाशय के पास स्थित वन विभाग के वाच टावर पर गिरी बिजली की चपेट में आने से दो किशोरवय बालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बैहर अस्पताल में उपचार जारी है।
जलाशय के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम भीमोड़ी निवासी 30 वर्षीय झामसिंह ताराम मछली पकड़ने के लिए जलाशय गया था। वहीं बिरवा गांव के 15 वर्षीय सतीश वल्के और 15 वर्षीय लक्की मेरावी भी घूमने के लिए वहां पहुंचे थे। इसके अलावा अतरिया निवासी रायसिंह अर्मो और देवलाल टेकाम किसी कार्य से जलाशय क्षेत्र में आए थे, जबकि भीमोड़ी निवासी कचरी ताराम कपड़े धोने गई थीं।
दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच क्षेत्र में अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास में बने वन विभाग के वाच टावर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान टावर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में सतीश वल्के और लक्की मेरावी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बेहोश हो गए। सभी घायलों को तत्काल बैहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां झामसिंह ताराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रायसिंह अर्मो, देवलाल टेकाम और कचरी ताराम का इलाज जारी है।
बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि भीमोड़ी जलाशय के समीप स्थित वन विभाग के वाच टावर पर बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर ली है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मानसून के दौरान लगातार हो रही गरज-चमक और आकाशीय बिजली की घटनाओं के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में खुले स्थानों, ऊंचे ढांचों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की अपील की है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



