राज्य
‘तेजस्वी को भी मिलती 125 यूनिट मुफ्त बिजली’, पटना में बोले CM- भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके साथ न्याय की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया।
सीएम ने कहा कि अब सरकार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दे रही है। सरकार लाभ देने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के सबसे बड़े नेता तेजस्वी यादव को भी 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ के समर्थन में बुद्ध मार्ग स्थित स्काउट एंड गाइड परिसर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी अभिषेक को लंबे समय से संगठन में काम करने वाला कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समृद्ध बिहार का लक्ष्य लेकर एनडीए आगे बढ़ रहा है। दावा किया कि पिछली बार जिस तरह एनडीए ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी, उसी तरह बांकीपुर उपचुनाव में भी भारी बहुमत मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद गरीबों के लिए अपेक्षित काम नहीं हुए। वहीं मोदी और नीतीश सरकार ने बिहार में एक करोड़ से अधिक पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं।
उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़े, अति पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए भी केंद्र सरकार ने कई फैसले लिए हैं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण भी शामिल है।
विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में मरीन ड्राइव का विस्तार तेजी से हो रहा है। 26 किलोमीटर मरीन ड्राइव बन चुकी है और अब करीब 139 किलोमीटर नए हिस्से के निर्माण की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि मंदिरी नाला का कायाकल्प कर इनकम टैक्स गोलंबर से मरीन ड्राइव तक संपर्क, डबल डेकर फ्लाईओवर, बाकरगंज, राजीव नगर और आनंदपुरी समेत कई इलाकों में नाला और सड़क परियोजनाएं एनडीए सरकार की उपलब्धियां हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सहयोग कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत आम लोगों की शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। यदि कोई अधिकारी तय समय में काम नहीं करेगा तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में 11 हजार अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बाद में ऐसे अधिकारियों की संख्या लगातार घटती गई। बिहार में सड़क और रेल संपर्क तेजी से मजबूत हो रहा है। पटना-गया और पटना-बेगूसराय की यात्रा का समय काफी कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि हाल में आरआरटीएस परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिससे भविष्य में पटना से गया और बेगूसराय की दूरी 30 से 40 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं, दिल्ली से पटना तक बुलेट ट्रेन चलाने और पटना से सिलीगुड़ी तक तेज रफ्तार रेल कॉरिडोर की दिशा में भी काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से विकास के मुद्दे पर एनडीए का समर्थन करने और विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले प्रचार से सतर्क रहने की अपील की।
जनता ने एनडीए को दे रखा है 2030 तक का जनादेश : उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जनता ने एनडीए को 2030 तक जनादेश दे रखा है। बांकीपुर में रिकार्ड टूटेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आपके नेता नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। अब हमें उपचुनाव जीताकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहना है।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष अनिल कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल व सांभवी चौधरी, मंत्री विजय सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल व संजय पासवान, विधान पार्षद संजय मयुख, जद यूनाइटेड के प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक संजय कुमार गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा व संजीव चौरसिया, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी समेत एनडीए नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



