राज्य
दरभंगा से दुबई तक धोखे का सफर, एजेंट की चाल में फंस गया युवक, भोजन पर भी आफत
एजेंट के झांसे में फंसकर दुबई गया सदर प्रखंड के मब्बी थाना के शीशो पश्चिमी निवासी विंदेश्वर सहनी का पुत्र राकेश कुमार (32) साढ़े तीन वर्षों से जैसे-तैसे दिन गुजार रहा है और वहां से एक वीडियो संदेश अपने स्वजन को भेजकर घर वापसी की गुहार लगाई है।
इधर, पत्नी ने सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से वरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर राकेश की सकुशल वापसी की फरियाद की है। वहीं एजेंट की धोखाधड़ी के खिलाफ मब्बी थाने में शिकायत की है।
जबकि मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की शिकायत को लेकर अब तक कोई नहीं पहुंचा है। अगर उनकी गैर मौजूदगी में कोई शिकायत लेकर थाना पहुंचे होंगे तो उसका पता लगाया जा रहा है।
इस बीच वहां गुजर बसर के लिए राकेश अपने स्वजन से करीब चार लाख रुपये मंगाकर खर्च कर चुका है। जारी वीडियो के अनुसार, जनवरी 2023 को इंडिया से दुबई के लिए नौकरी के लिए निकला। उसका एजेंट कमतौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी संतोष सहनी था।
उसे 80 हजार रुपये नकद दुबई में होटल में काम लगाने के लिए दिया था। एजेंट उसे रोजगार वीजा की जगह पर विजिट वीजा पर दुबई में बुलाया। होटल में काम दिलाने के लिए पूरे एक साल अपने कमरे बैठाकर रखा। जब उसने घर वापस जाने की बात कही।
संतोष ने एक लाख रुपये की मांग की अन्यथा चेक पर हस्ताक्षर कर देने के लिए कहा। मजबूरन उसने अपने खाली चेक पर हस्ताक्षर कर दे दिया। उसके दिए गए टिकट को लेकर राकेश जब दुबई एयरपोर्ट पहुंचा। वहां जानकारी दी गई कि उसका ट्रेवल बंद कर दिया गया है।
उसके बाद से संतोष से भेंट नहीं हुई। राकेश दुबई में एक कमरे में फंसा है। उसके पास न कोई काम है नहीं खाने पीने के लिए राशि बची है। इधर, राकेश के दुबई में फंसे होने के कारण पत्नी,बच्चा समेत पूरा परिवार चिंतित है।
पत्नी बबिता देवी ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शीशो पश्चिमी जागरण पंचायत क्लब के सचिव मो. एहसान खां की मदद से अपने पति की दुबई से सुरक्षित घर वापसी के लिए जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और डीजीपी को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। बबिता देवी ने बताया कि उसने मब्बी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दी है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



