राज्य
Bihar News : शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खेल, प्रवेश पत्र पर सॉल्वर की तस्वीर, फिर भी बन गईं अध्यापिका
बीपीएससी के टीआरई-2 के तहत विद्यालय अध्यापिका बनकर बहादुरपुर प्रखंड की बसंतपुर पंचायत स्थित भरतपुर विद्यालय में पदस्थापित अणु कुमारी के सीटीईटी प्रमाण पत्रों पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को मिली शिकायत में सीटीईटी परीक्षा में भी फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है।
साल्वर ने दी थी परीक्षा
शिकायत के अनुसार, अणु कुमारी के बदले सीटीईटी परीक्षा सॉल्वर गैंग के किसी सदस्य ने दी थी। आरोप है कि उसके आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र और प्रमाण पत्र पर किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो लगा है।
अंक पत्र में कंप्यूटर से एडिटिंग का आरोप
शिकायतकर्ता ने अणु कुमारी के अंक पत्र और प्रमाण पत्र में कंप्यूटर से एडिटिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
बायोमीट्रिक से खुलेगा राज
सीटीईटी परीक्षा के दौरान लिए गए बायोमीट्रिक का मिलान होने पर यह स्पष्ट हो सकता है कि अणु कुमारी के नाम पर परीक्षा में वास्तव में कौन शामिल हुआ था। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ने की संभावना है।
सत्यापन में भी खेल का आरोप
बताया जा रहा है कि एमएल एकेडमी में प्रमाण पत्रों के सत्यापन और बायोमीट्रिक मिलान के दौरान भी कथित तौर पर गड़बड़ी की गई थी। विद्यालय में योगदान के समय भी प्रमाण पत्रों की पर्याप्त जांच नहीं किए जाने का आरोप है।
सीबीएसई को भेजा गया प्रमाण पत्र
डीईओ विद्यानंद ठाकुर ने कहा कि अणु कुमारी के सीटीईटी प्रमाण पत्र को सीबीएसई को भेजा गया है। प्रतिवेदन मिलने के बाद उनके अन्य शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की भी जांच कराई जाएगी।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



