राज्य
पटना में 5 घंटे तक रहा भीषण जाम, छात्रों के प्रदर्शन से थमी शहर की रफ्तार; मंत्री-विधायक भी फंसे
प्रदर्शन के चलते बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सुबह 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक प्रमुख मार्गों पर पहिए थमे रहे, जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन के प्रभाव से डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान, स्टेशन रोड, एग्जिबिशन रोड और एसपी वर्मा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों के कारण नेहरू पथ, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ और बारी पथ जैसे व्यस्त इलाकों में भी स्थिति बेहद गंभीर हो गई।
देखते ही देखते शहर के मध्य हिस्से का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया। इस पांच घंटे लंबे जाम में न केवल आम नागरिक और एंबुलेंस फंसे रहे, बल्कि कई मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी घंटों रेंगती नजर आईं।
रूट डायवर्जन से मिली थोड़ी राहत
यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला। भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को तत्काल प्रभाव से डायवर्ट किया गया।
ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकालने के प्रयासों के बाद ही शाम ढलते-ढलते स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। हालांकि, पांच घंटे तक चले इस गतिरोध ने शहर की ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



