Connect with us

राज्य

इंटरव्यू भी जोड़ दीजिए, बीपीएससी TRE-4 में PT और Mains करने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लंबे समय से TRE-4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को शुक्रवार को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर झटका दिया है।

इस बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की तरह अब एक परीक्षा नहीं होगी।

PT और Mains की व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक परीक्षा (PT) देनी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने का मौका मिलेगा।

चतुर्थ शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने 32,388 सीटों की जानकारी दी है, हालांकि कैलेंडर में परीक्षा की तिथि शामिल नहीं की गई है।

परीक्षा पैटर्न में बदलाव की जानकारी सामने आने के बाद अभ्यर्थियों की ओर से प्रतिक्रिया भी आने लगी है। सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यर्थियों ने तंज के अंदाज में कहा, PT और Mains के साथ इंटरव्यू को भी शामिल कर ही दीजिए। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने नए पैटर्न को लेकर सिलेबस स्पष्ट करने की मांग उठाई है।

इंटरव्यू जोड़ने की मांग

निर्मल राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि TRE-4 में PT और Mains दो परीक्षाएं होंगी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए लिखा, इसके साथ इंटरव्यू भी जोड़ दीजिए ताकि अभ्यर्थियों की कम्युनिकेशन स्किल का भी पता चल सके।

एक अन्य अभ्यर्थी निशांत ने बहुत सही मांग रखी है। उन्होंने PT और Mains के सिलेबस स्पष्ट करने की मांग की, ताकि छात्र दुविधा के बिना तैयारी कर सकें।

वहीं दूसरी ओर अथर साजिद ने TRE-4 में हो रही देरी तथा अब किए गए बदलाव को लेकर अपनी नाराजगी जताई। इस संबंध में लोखंडे ने कहा कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में एकल परीक्षा हुई, जबकि TRE-4 में PT और Mains की व्यवस्था की जा रही है। यह तो अभ्यर्थी के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया।

कैलेंडर पर भी सवाल

वहीं बिहारी मैन नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि BPSC ने कैलेंडर जारी कर केवल अभ्यर्थियों के आक्रोश को शांत करने की कोशिश की है। उन्होंने आयोग के कैलेंडर का पालन नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाया।

एक अन्य यूजर सनी ने BSSC का जिक्र करते हुए प्रतिक्रिया दी। कहा, बीपीएससी को उससे कुछ सीख लेते हुए परीक्षा कर लेनी चाहिए।

 

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *