देश
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना के डूब क्षेत्र को नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के 2017 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को 2016 में विश्व संस्कृति महोत्सव के दौरान यमुना के डूब क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए पांच करोड़ रुपये देने का आदेश दिया गया था।
न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति एन के सिंह की पीठ ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को पर्यावरण मुआवजे के लिए फाउंडेशन की ओर से जमा किए गए 5 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया।
दिसंबर 2017 में एनजीटी द्वारा पारित एक आदेश के खिलाफ आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़े व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया द्वारा दायर अपील को स्वीकार करते हुए, पीठ ने निष्कर्ष निकाला कि यह साबित करने के लिए कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है कि सांस्कृतिक उत्सव ने यमुना नदी के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाया है।
पीठ ने डीडीए को एनजीटी के निर्देश के अनुसार यमुना के डूब क्षेत्र के पुनर्वास की दिशा में काम जारी रखने का निर्देश दिया।
आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने 11 मार्च से 13 मार्च 2016 तक यहां विश्व संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें दुनिया भर से करीब 35 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। फाउंडेशन ने उक्त उत्सव के आयोजन के लिए यमुना के बाढ़ के मैदान पर निर्माण कार्य शुरू किया था।
यमुना जीवन अभियान के संयोजक मनोज मिश्रा, पर्यावरण कार्यकर्ता आनंद आर्य और अन्य ने एनजीटी का रुख किया था, जिसने बाढ़ के मैदान को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को जिम्मेदार ठहराया था और उसे 5 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था।
एनजीटी ने यह भी निर्देश दिया था कि दिल्ली में यमुना के डूब क्षेत्र का इस्तेमाल ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

