राज्य
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़ेगा देवघर का बाबाधाम, मधेश के CM ने कहा- भारत सरकार के साथ करेंगे बातचीत
नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव एवं कृषि मंत्री श्याम पटेल शनिवार को अजगैवीनाथ धाम पहुंचे। गंगा स्नान करने के बाद जल भरकर देवघर के लिए रवाना हुए।
देवघर प्रस्थान से पहले नमामि गंगे घाट स्थित एक होटल में जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने अजगैवीनाथ धाम में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार सरकार की तैयारी प्रशंसनीय है। उन्होंने व्यवस्था के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया और भविष्य में इसे और बेहतर बनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अयोध्या-जनकपुर और लुंबिनी-गौतम बुद्ध कारिडोर की तर्ज पर देवघर और नेपाल के पशुपतिनाथ धाम को जोड़ने की दिशा में भारत सरकार से बातचीत की जाएगी।
उनका कहना था कि यदि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को धार्मिक पर्यटन के माध्यम से जोड़ा जाता है तो भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं को एक साथ दोनों धामों के दर्शन का अवसर मिलेगा।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



