राज्य
Raksha Bandhan 2026: उज्जैन में सबसे पहले महाकाल को बांधी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। रक्षाबंधन पर्व पर उज्जैन में सबसे पहले बाबा महाकाल को रक्षासूत्र बांधा गया। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार तड़के विशेष पूजा-अर्चना के साथ रक्षाबंधन की शुरुआत हुई। मंदिर के पट गुरुवार रात करीब 3 बजे खुले। इसके बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार किया।
अभिषेक और पूजन के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने परंपरानुसार भगवान महाकाल को राखी बांधी। इसके बाद बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया गया और विधि-विधान से आरती की गई।
बाबा महाकाल को राखी बांधकर शुरू हुआ रक्षाबंधन
महाकाल मंदिर में भगवान को राखी बांधने के साथ ही उज्जैन में रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत मानी गई। इसके बाद शुभ मुहूर्त में शहरभर में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर घर-घर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। बाजारों में भी पर्व की रौनक दिखाई दी।

दिनभर भक्तों को बांटी गई महाप्रसादी
महाकाल मंदिर में भगवान को लगाए गए महाभोग के बाद दिनभर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और बाबा महाकाल के दर्शन किए।
रक्षाबंधन के अवसर पर महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।
चिंतामन और बड़ा गणेश मंदिर में भी बंधी राखी
उज्जैन के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी रक्षाबंधन पर्व धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। ज्योतिर्लिंग परिसर में स्थित चिंतामन गणेश, बड़ा गणेश सहित अन्य मंदिरों में भगवान को राखी बांधकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
सुबह से ही इन मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। इस दौरान मंदिर परिसर धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में नजर आए।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



