उत्तर प्रदेश
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार के पलटने से 4 युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के पलट जाने से चार युवकों की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात 11 बजकर 56 मिनट पर हुई जब दिल्ली में पंजीकृत एसयूवी बदायूं जिले से पांच लोगों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, सड़क किनारे गिरने से पहले वाहन पांच से छह बार पलट गया। टक्कर से एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और डायल-112 के जवानों ने वाहन के अंदर फंसे लोगों को बचाया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जोगिंदर (26), सुखबीर (25), जसवंत (20) और रवि (20) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पालपुर निवासी विष्णु (17) का इलाज चल रहा है।
सिंभावली थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



