बिहार-झारखंड
‘पहले डायन; अब भौजाई’, महंगाई को लेकर तेजस्वी का PM मोदी और सम्राट सरकार पर तीखा हमला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान कृष्ण की पूजा के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार पर सियासी प्रहार किया।
मंगलवार को औरंगाबाद के गोह प्रखंड के तुलसी बिगहा पहुंचे तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज है तो बिहार को अपराधमुक्त कैसे करेंगे।
उन्होंने सरकार के अपराध नियंत्रण के दावों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया। गोह पहुंचने पर तेजस्वी यादव का राजद विधायक अमरेंद्र कुशवाहा के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कथित फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने पुलिस कार्रवाई और सरकार की जवाबदेही पर सवाल किया। कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई लगती है…
उन्होंने बिहार में पेपर लीक, घोटाले और युवाओं के रोजगार के सवाल पर लाठीचार्ज जैसी घटनाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
उन्होंने बिहार की आर्थिक स्थिति पर भी सरकार को घेरा। कहा कि राज्य के एक व्यक्ति पर करीब 27 हजार रुपये का कर्ज है। सरकार को रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।
इससे पहले मंच पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद दीप प्रज्वलित कर जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन किया। आयोजकों ने उन्हें मुकुट पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने की।
कृष्ण का आशीर्वाद और जनता का समर्थन लेने आया हूं…
तेजस्वी यादव ने मंच से कहा कि अजय यादव और गोह विधायक के आमंत्रण पर गोह आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ गोह विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं।
जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों को बधाई दी। महोत्सव में टेकारी विधायक अजय कुशवाहा, सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र यादव, कौलेश्वर यादव, नंदलाल यादव, अजय आर्य सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

