उत्तर प्रदेश
नहीं रहे शिकारपुर से भाजपा MLA अनिल शर्मा, तस्वीरों में देखें उनकी ग्राम प्रधान से राज्यमंत्री बनने की कहानी!
बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का 63 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे.
2/8
26 जून 1963 को जन्मे अनिल शर्मा का विवाह 18 अप्रैल 1987 को मूर्ती शर्मा से हुआ था. उनके परिवार में एक बेटा कुश शर्मा और एक बेटी है.
3/8
अनिल शर्मा साल 1989 में अपने पैतृक गांव सुरजावली के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे. इसके बाद वह लगातार दूसरी बार भी ग्राम प्रधान बने. गांव से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर आगे चलकर विधानसभा तक पहुंचा.
4/8
साल 2002 में अनिल शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए. इसके बाद 2007 में उन्होंने इसी सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की.
5/8
साल 2012 में उन्होंने शिकारपुर विधानसभा सीट से BSP के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश शर्मा के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का रुख किया.
6/8
भाजपा के टिकट पर मार्च 2017 में 17वीं और मार्च 2022 में 18वीं विधानसभा के लिए वह लगातार शिकारपुर सीट से विधायक चुने गए. योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में (2019 से 2022 तक) अनिल शर्मा ने प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली.
7/8
दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस लेने के बाद उनके निधन की खबर से शिकारपुर और बुलंदशहर में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटे से फोन पर बात कर संवेदना जाहिर की.
8/8
पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव सुरजावली में किया जाएगा जहां बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



