राज्य
जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, द्वापर युग जैसा संयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस वर्ष 04 सितंबर को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय भी तिथि, नक्षत्र और योग का ऐसा ही संयोग था। इसे ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र में अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।
पंडित कृष्णकांत आचार्य उर्फ शिरोमणि झा ने बताया कि इस संयोग में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह संतान सुख, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति के लिए भी विशेष फलदायी माना गया है।
मध्यरात्रि में होगा बाल गोपाल का महाभिषेक
मध्यरात्रि में शुभ मुहूर्त में बाल गोपाल का अभिषेक और आरती कर उन्हें माखन का भोग लगाया जाएगा। इधर, जमुई के विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। झूलनोत्सव आयोजित करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ढोल-गाड़े और शंखध्वनि के बीच मंदिर परिसर गूंजेगा।
भगवान को दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से पंचामृत स्नान कराया जाएगा। इसके बाद नए वस्त्र, मुकुट और बंसी धारण कराकर विशेष शृंगार किया जाएगा।
भगवान को 56 भोग के साथ धनिया पंजीरी और माखन-मिश्री का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



