राज्य
जबलपुर के बगदरी वाटरफॉल में हैवानियत! चोरी के शक में दो बच्चों को पीटा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो
जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र के बगदरी वाटरफॉल में दो बच्चों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। चोरी के संदेह में कुछ युवकों ने दोनों बच्चों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की और तलाशी के नाम पर उनके कपड़े उतरवा दिए। आरोप है कि इसके बाद बच्चों को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।
वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान के साथ घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
कपड़ों में रखे रुपये गायब होने का आरोप
बहुप्रसारित वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र से आए कुछ युवक बगदरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवकों ने नहाने जाने से पहले अपने कपड़े और रुपये किनारे पर रख दिए थे। वापस लौटने पर रुपये नहीं मिलने पर युवकों ने वहां मौजूद दोनों बच्चों पर चोरी का संदेह जताया। बच्चों ने बार-बार रुपये लेने से इन्कार किया और कहा कि उन्होंने कोई रकम नहीं चुराई है। इसके बावजूद युवकों ने उनकी बात नहीं मानी।
इसी दौरान एक युवक मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। वीडियो में बच्चों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकाने की बात भी सामने आई है।
मोबाइल और रुपये छीनने का भी आरोप
बच्चों ने आरोप लगाया है कि युवकों ने उनके पास मौजूद मोबाइल फोन भी छीन लिए। इसके अलावा उनसे रुपये लिए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
युवकों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस घटना के संबंध में अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



