Connect with us

उत्तर प्रदेश

मसाला डोसा, समोसे, पिज्जा… ED की रडार पर आए यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने दुबई से अपनी बर्थडे पर दिया फ्री ऑफर, लगी लंबी लाइनें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज का रहने वाला 26 वर्षीय यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में है. दुबई में मौजूद अनुराग द्विवेदी ने अपने 26वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर 1 मिनट 14 सेकंड का एक वीडियो जारी कर लोगों को अपनी बर्थडे पार्टी का ऑफर दिया. उसने वीडियो में ऐलान किया कि कानपुर-लखनऊ हाईवे से गुजरने वाला या नवाबगंज, उन्नाव, यूपी या भारत का कोई भी व्यक्ति नवाबगंज के चुनिंदा रेस्टोरेंट और होटलों में उसका नाम लेकर मुफ्त में खाना खा सकता है.

रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे यह वीडियो वायरल होने के बाद नवाबगंज के होटल-रेस्टोरेंट में मुफ्त भोजन का लुफ्त उठाने के लिए बच्चों, युवाओं और स्थानीय लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं.

वीडियो में यूट्यूबर ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुराग द्विवेदी ने कहा,”दुर्गा माता कौशेरी माता की जय! आज मेरा 26वां जन्मदिन है और आज अपने जन्मदिन के मौके पर हम यह घोषणा करते हैं कि नवाबगंज हो, चाहे उत्तर प्रदेश हो, चाहे उन्नाव जिला हो, चाहे पूरा भारत हो… कोई भी हो, हमारे जन्मदिन पर अनंत भोग में मसाला डोसा कोई भी खाएगा उसके लिए मुफ्त है. नवाबगंज में पुलिस चौकी के बगल में द्वारिका का भटूरा जो भी खाएगा उसके लिए मुफ्त है. तिवारी के समोसे जो भी खाएगा मेरा नाम लेकर उसके लिए मुफ्त है. सुभाष की टिक्की नवाबगंज में फेमस दुर्गा मंदिर रोड के पास कोई भी खाएगा हमारा नाम लेकर उसके लिए मुफ्त है. उन्नाव के पिज्जा में हेवन स्पाइसी फ्लेवर जो भी खाएगा उसके लिए मुफ्त है. यही हमारी तरफ से सबको बर्थडे पार्टी है पूरे भारत को, कोई भी सफर कर रहा हो लखनऊ-कानपुर हाईवे पर इसका फायदा उठाएं. लव यू, 26 साल काट लिया हमने इस कलयुग में, इससे बड़ी कामयाबी और कोई नहीं हो सकती, जय माता दी.”

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *