बिहार-झारखंड
सहयोग पोर्टल पर करें शिकायत, 24 घंटे में मिलेंगे ₹7000; बाढ़ पीड़ितों से CM सम्राट की अपील
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के खाते में सात-सात हजार रुपये जाना शुरू हुआ हैं। जिनके खाते में राशि नहीं गई है, वे सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, 24 घंटे में राशि भेजी जाएगी।
उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित तेरसिया और सरायपुर पंचायत में निरीक्षण के दौरान कहीं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और पूछा कि आप लोगों के खाते में सात-सात हजार रुपये आ गए? इस पर कुछ लोगों ने कहा कि राशि आ गई है, जबकि कुछ लोगों ने बताया कि अभी तक उनके खाते में पैसा नहीं आया है।
इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों के खाते में राशि नहीं आई है, वे तुरंत सहयोग पोर्टल पर इसकी शिकायत करें, 24 घंटे के अंदर उनके खाते में राशि भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के खाते में राशि भेजी जाएगी। कल से गांव-गांव में घूम-घूम कर इसकी अनाउंसमेंट भी कराई जाएगी ताकि कोई भी पीड़ित परिवार छूटे नहीं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सबको 7000 रुपये जाना भी शुरू हो गया है। जिनको नहीं मिला है, वह सहयोग पोर्टल पर तुरंत डाल दें। कल से अनाउंसमेंट भी कराया जाएगा।
सरायपुर पंचायत के लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने स्थानीय जनप्रतिनिधि पर पार्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मांग की कि अधिकारियों पर दबाव देकर निष्पक्ष रूप से सभी को राहत बंटवाई जाए।
इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें कोई पार्टी पॉलिटिक्स नहीं है। कौन दिया, कौन नहीं दिया, वोट से इसका कोई मतलब नहीं है।
बाढ़ में सबको कष्ट झेलना पड़ रहा है, इसलिए सबको मदद मिलेगी। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

