Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक वीडियो के मामले में सपा के पूर्व विधायक के भाई गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी  के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई को बुधवार को सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने कहा कि आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक वीडियो साधु पासवान के एक अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।

उन्होंने बताया कि वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने देहात कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।

एएसपी ने बताया कि पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पांडे ने कहा कि इस तरह की सामग्री सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है और चेतावनी दी कि सांप्रदायिक कलह या जाति आधारित घृणा को भड़काने वाली आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम लगातार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखती है। उन्होंने लोगों से आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड या साझा करने से बचने की भी अपील की।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *