Connect with us

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. लेकिन इस बीच सपा के एक उम्मीदवार के एक्स पोस्ट से सियासी हलचल बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. एक तरफ जहां अखिलेश यादव केंद्र की भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर रहते हैं. वहीं सपा उम्मीदवार का पीएम मोदी के नेतृत्व और ‘सेवा के संकल्प’ को सलाम करने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं.

धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी की तारीफ में क्या लिखा?

सपा प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा ’25 वर्षों का नेतृत्व, 25 वर्षों का समर्पण, 25 वर्षों का ‘सेवा का संकल्प’. साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से, श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करने तक का एक उल्लेखनीय सफर तय किया है. बदलते समय और चुनौतियों के बावजूद, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अटूट विश्वास, दृढ़ता और प्रतिबद्धता अडिग रही है. आज, जब हम सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं, हम एक ऐसे सफर का जश्न मना रहे हैं जो एक चिरस्थायी भावना से प्रेरित है – सेवा का संकल्प, राष्ट्रीय कर्तव्य और एक उभरते भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता. श्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्र की सेवा में निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं.’

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की घोषणा हुई है. बीजेपी ने 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. वहीं सपा ने केवल 2 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. पहला पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव और दूसरा रिलायंस ग्रुप से जुड़े उद्योगपति धनराज नाथवानी. 30 सितंबर को लखनऊ में धनराज नथवानी ने नामांकन दाखिल किया था.  उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *