Connect with us

राज्य

तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए 1.52 लाख मतदाता तय करेंगे 28 प्रत्याशियों के भाग्य

तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू होगा।

सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम चार बजे तक चलेगी। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) स्थित वज्रगृह में सुरक्षित जमा कराया जाएगा।

tirhut graduate teacher mlc election polling muzaffarpur 2026 (1)

इस चुनाव में कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 27 अक्टूबर को मतों की गिनती के बाद होगा।

बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतदान सामग्री के साथ सभी कर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी और सुरक्षा बल अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुके हैं।

सुरक्षा बलों ने कमान संभालते हुए आसपास की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इससे पहले एमआईटी परिसर में सभी मतदान कर्मियों को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह द्वारा विशेष ब्रीफिंग दी गई थी।

tirhut graduate teacher mlc election polling muzaffarpur 2026 (3)

मतदान के लिए सभी अंचल और प्रखंड कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और तिरहुत क्षेत्र को सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाला क्षेत्र बनाएं।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदान केंद्रों की सूची

क्र. सं. जिला मूल मतदान केंद्र सहायक केंद्र कुल मतदान केंद्र
1 सीतामढ़ी 22 16 38
2 शिवहर 06 00 06
3 मुजफ्फरपुर 41 28 69
कुल योग 89 56 145

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदान केंद्रों की सूची

क्र. सं. जिला मतदान केंद्रों की संख्या
1 मुजफ्फरपुर 19
2 सीतामढ़ी 17
3 शिवहर 06
कुल योग 58

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदाताओं की संख्या

क्र. सं. जिला पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य मतदाता कुल मतदाता
1 मुजफ्फरपुर 2,841 1,286 03 4,130
2 वैशाली 2,150 682 00 2,832
3 सीतामढ़ी 1,254 250 00 1,504
4 शिवहर 263 31 00 294
कुल योग 6,508 2,249 03 8,760

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: जिलावार मतदाताओं की संख्या

क्र. सं. जिला पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य मतदाता कुल मतदाता
1 मुजफ्फरपुर 40,513 22,191 11 62,715
2 सीतामढ़ी 28,007 11,625 08 39,640
3 वैशाली 24,762 10,491 04 35,275
4 शिवहर 4,716 1,663 00 6,379
कुल योग 97,988 45,970 23 1,43,991

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार

क्र. सं. उम्मीदवार का नाम सम्बद्ध पार्टी / दल
1 अभिषेक झा जनता दल (यूनाइटेड) – जदयू
2 ऋषि कुमार अग्रवाल आम आदमी पार्टी
3 रश्मि विनायक गौतम राष्ट्रीय जनता दल – राजद
4 राम प्रवेश कुमार समता पार्टी
5 विनोद कुमार शर्मा जनतंत्र आवाज पार्टी
6 विमोहन कुमार जन सुराज
7 प्रणय कुमार निर्दलीय
8 बालक नाथ सहनी निर्दलीय
9 बासकित कुमार शर्मा निर्दलीय
10 रवि कृष्णन रश्मि निर्दलीय
11 राजन कुमार निर्दलीय
12 राजा केशरी निर्दलीय
13 राजीव कुमार निर्दलीय
14 राहुल कुमार निर्दलीय
15 वंशीधर ब्रजवासी निर्दलीय
16 शिवेश कुणाल सिंह निर्दलीय
17 सादात खईयाम निर्दलीय

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार

क्र. सं. उम्मीदवार का नाम सम्बद्ध पार्टी / दल
1 नरेंद्र प्रसाद सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
2 श्यामनंदन कुमार यादव जन सुराज
3 संजय कुमार सिंह कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई)
4 डा. अभय नाथ सिंह निर्दलीय
5 अमित कुमार निर्दलीय
6 कुमारी रूपम निर्दलीय
7 कृष्ण नंदन त्रिवेदी निर्दलीय
8 पूर्णिमा मिश्रा निर्दलीय
9 भूषण कुमार झा निर्दलीय
10 राजेश राठौड़ निर्दलीय

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *