राज्य
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, 10,748 शिक्षक मतदाता करेंगे 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
बिहार विधान परिषद चुनाव: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।
सुबह से मतदाता कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। मतदान केंद्रों पर गहमागहमी है। साथ ही चुनाव परिणाम पर भी अभी से चर्चा शुरू हो गई है।
चुनाव में पांच जिलों के 98 मतदान केंद्रों पर कुल 10,748 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सारण जिले में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,824 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 3,076 पुरुष और 748 महिला मतदाता शामिल हैं।
जदयू, राजद और जन सुराज के प्रत्याशियों पर नजर
चुनाव में जदयू के इं. आनंद पुष्कर, राजद के डा. जयराम यादव और जन सुराज पार्टी के आफाक अहमद समेत कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शिक्षक मतदाताओं के मत से प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।
शाम चार बजे तक होगा मतदान
मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है। सारण जिले के 20 मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की भागीदारी और मतदान प्रतिशत पर भी नजर रहेगी।
27 अक्टूबर को होगी मतगणना
मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को छपरा के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में होगी। इसके बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

