बिहार-झारखंड
संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 20 घायल; दीवाली मनाने बिहार लौट रहे सुपौल-दरभंगा समेत कई जिलों के यात्री घायल
संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में बिहार के कई जिलों के यात्री घायल हो गए। दीवाली मनाने अपने घर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस बुधवार को पवांसा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 150 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पंजाब से बिहार लौट रहे थे मजदूर
बस पंजाब के पटियाला से चली थी और हरियाणा के अंबाला होते हुए बिहार जा रही थी। इसमें सुपौल, दरभंगा, पूर्णिया, सीतामढ़ी समेत कई जिलों के यात्री सवार थे। ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं और दिवाली मनाने अपने परिवार के पास लौट रहे थे।
बस पलटते ही मची अफरा-तफरी
संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पवांसा के पास बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए और यात्रियों का सामान इधर-उधर फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी है।
चालक को झपकी आने का दावा
घायल यात्री अखिलेश कुमार ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, एक अन्य यात्री ने बस में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने का आरोप लगाया। हालांकि, हादसे की असली वजह और बस में यात्रियों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिहार में घरवालों को सताने लगी चिंता
दीवाली पर अपनों के बीच पहुंचने की उम्मीद लेकर निकले यात्रियों का सफर हादसे के कारण बीच रास्ते में रुक गया। घायलों में बिहार के अलग-अलग जिलों के लोग शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

