मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में कन्यादान योजना में घोटाला, 5923 फर्जी विवाह दिखाकर हड़प लिए 30.18 करोड़
मध्य प्रदेश में गरीब और निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई गई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विदिशा जिले में 30.18 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है।
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगी हेमंत साहू की 5.37 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं।
जांच एजेंसी के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जीवाड़ा कर त्रिपाठी ने 5923 फर्जी विवाह दिखाकर 30.18 करोड़ का घोटाला किया था। इस मामले में ईडी ने करीब दो माह पहले त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था।
ईडी के अनुसार, प्रदेश सरकार की योजना के तहत पंजीकृत गरीब निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। शोभित त्रिपाठी ने वर्ष 2019 से नवंबर 2021 के बीच सिरोंज जनपद पंचायत के सीईओ रहते हुए अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर 5923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों में करीब 30.18 करोड़ रुपये स्वीकृत कर वितरित किए।
जांच में सामने आया कि अपात्र हितग्राहियों के नाम पर फर्जी आवेदन और दस्तावेज तैयार किए गए। उनके दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक खाते खोले गए और योजना की राशि इन खातों में जमा कराकर अलग-अलग किस्तों में नकद निकाल ली गई। कोरोना लाकडाउन के दौरान भी ऐसे लोगों को लाभ दिया गया, जबकि सार्वजनिक विवाह प्रतिबंधित थे।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू), भोपाल में इस मामले में एफआइआर दर्ज है। ईडी ने इसी आधार पर मनी लांड्रिंग की जांच शुरू की थी। शोभित त्रिपाठी को दो सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। वह न्यायिक हिरासत में है। मामले में आगे की जांच जारी है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

