Connect with us

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: शहडोल में तेज रफ्तार काली बोलेरो ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झीकबिजुरी रोड गाड़ाघाट में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार काली बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गोहपारू थाना क्षेत्र के बेलिया निवासी बद्री प्रसाद रविदास और सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे, तभी गाड़ाघाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बोलेरो चालक वाहन समेत फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *