लाइफ स्टाइल
घर में न हो कोई सब्जी, तो झटपट बना लें क्रीमी और लजीज मलाई प्याज की सब्जी, रेसिपी है बहुत आसान
प्याज को अक्सर सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी करने या स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है, यही वजह है कि यह सभी सब्जियों या रेसिपी का कॉमन इंग्रीडिएंट कहलाती है। पर कभी आपने मलाई प्याज का स्वाद चखा है? यकीन माने मलाईदार क्रीमी ग्रेवी और प्याज के हल्के मीठेपन वाली इस सब्जी के आगे मलाई कोफ्ता का स्वाद भी फीका पड़ जाएगा।
मलाई प्याज रेसिपी
मलाई प्याज की सब्जी को बहुत कम सामग्री के साथ आसानी से बनाया जा सकता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री
-
5-6 छोटे प्याज
-
1/2 कप मलाई या क्रीम
-
2 बारीक कटी हरी मिर्च
-
2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया
-
2 तेज पत्ता
-
1 चुटकी हींग
-
1 बड़ा चम्मच तेल
-
1 इंच कद्दूकस अदरक
-
1/2 चम्मच जीरा
-
1/2 चम्मच लाल मिर्च
-
1 चम्मच धनिया पाउडर
-
1/2 चम्मच हल्दी
-
1 चम्मच कसूरी मेथी
-
1/2 चम्मच गरम मसाला
-
स्वादानुसार नमक
विधि
-
मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर रख लें।
-
अगले स्टेप मे गैस पर कड़ाही रखकर उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
-
इसमें 1/2 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 2 तेज पत्ता, 2 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 इंच कद्दूकस अदरक डालकर भूनें।
-
इसके बाद 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें। इस मसाले को 2 मिनट टक धीमी आंच पर पकने देना है।
-
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें 1/2 कप मलाई या क्रीम भी अच्छे से मिला लें।
-
सब्जी को उबाल आने तक धीमी आंच पर पकने देना है। इसके बाद 1 चम्मच कसूरी मेथी मेथी डालकर मिक्स कर लें।
-
इस स्टेप में छीली हुई प्याज डालकर मिक्स कर लेना है।
-
इसे ढककर कम से कम 10 मिनट टक धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ देना है। आप चाहे तो प्याज को साबुत न डालकर उसे लंबाई में काटकर भी डाल सकते हैं।
-
इसके बाद चेक करें कि प्याज गली है या नहीं, वहीं अगर ग्रेवी आपको ज्यादा गाढ़ी लगे तों उसमें थोड़ी मात्रा में दूध भी डाल सकते हैं।
-
सबसे आखिरी स्टेप में 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिला लें।
-
इस तरह तैयार है आपकी स्वादिष्ट मलाई प्याज की क्रीमी सब्जी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

