उत्तर प्रदेश
पत्नी के कैरेक्टर पर था शक, 8 बच्चों की मां को चाकू से गोदा और ईंट से कुचला सिर… फिर हरदोई में लालपूत राठौर ने जो किया हैरान कर देगा!
उत्तर प्रदेश के हरदोई में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया. पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव में 52 साल के लालपूत राठौर ने अपनी 50 साल की पत्नी जनुका देवी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने पहले सब्जी काटने वाले चाकू से वार किए और फिर ईंट से उनका सिर कुचल दिया. इस वारदात के कुछ देर बाद लालपूत ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे, जबकि उनके बच्चे दूसरे मकान पर थे. जब बेटा घर लौटा तो दोनों के शव देखकर उसके होश उड़ गए.
पुरवा कछेलिया गांव में मिले पति-पत्नी के शव
यह मामला पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव का है. यहां रहने वाले लालपूत राठौर खेतीबाड़ी करते थे. गांव में उनके दो मकान बने हुए हैं. बताया गया है कि दंपती के कुल आठ बच्चे हैं. इनमें तीन बेटे गांव से बाहर रहते हैं, जबकि एक बेटा ऑटो चलाता है. घटना वाले दिन वह भी घर पर मौजूद नहीं था. दोनों बेटियां भी कहीं गई हुई थीं. वहीं, एक बेटा पुराने मकान में था. शनिवार शाम लालपूत का बेटा पुष्पेंद्र अपने भाइयों के साथ दूसरे मकान पर था. इस दौरान घर में लालपूत और उनकी पत्नी अकेले थे. देर शाम पुष्पेंद्र जब वापस लौटा तो आंगन में मां का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. वहीं, पिता का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था.
चाकू से हमला करने के बाद ईंट से कुचला सिर
पुष्पेंद्र ने मां को खून से लथपथ हालत में देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. महिला के शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे. आरोप है कि लालपूत ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर वार किए और फिर ईंट से उनका सिर कुचल दिया. इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और ईंट भी बरामद की गई है. पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए.
चरित्र पर शक को लेकर अक्सर होता था झगड़ा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक लालपूत और जनुका देवी के बीच अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी. इसके अलावा लालपूत के नशा करने का आदी होने की बात भी सामने आई है. बताया गया है कि उसके घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था. फिलहाल पुलिस घरेलू विवाद और शक से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
शाहाबाद के सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना 31 अक्टूबर की देर शाम की है. उनके मुताबिक लालपूत राठौर ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी जनुका देवी पर ईंट और सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.
आठ बच्चों के परिवार में पसरा मातम
इस घटना के बाद पुरवा कछेलिया गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है. एक ही घर में पति-पत्नी दोनों की मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आठ बच्चों के माता-पिता की इस तरह मौत होने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

