बिहार-झारखंड
23 साल पहले नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन, फिर भी हिलसा स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा
रेलवे विभाग की अनदेखी के कारण हिलसा रेलवे स्टेशन 23 वर्ष बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। स्टेशन के उद्घाटन के दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यात्रियों को पेयजल, समुचित रोशनी, शौचालय और साफ-सफाई जैसी जरूरी सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। वहीं, फुट ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने 22 जनवरी 2003 को हिलसा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि स्टेशन का धीरे-धीरे विकास होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन 23 साल बाद भी यात्रियों की बुनियादी समस्याएं दूर नहीं हो सकी हैं।
दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी
स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में काफी कठिनाई होती है। कई बार उन्हें दूसरे यात्रियों का सहारा लेना पड़ता है।
वहीं, फुट ओवरब्रिज नहीं होने के कारण एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में भी परेशानी होती है। यात्रियों को सुरक्षित आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता महसूस हो रही है।
पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल
पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल है। स्टेशन परिसर में लगा चापाकल खराब पड़ा है। यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं रहने से स्टेशन परिसर के कई हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
शौचालय रहने के बावजूद उसमें अक्सर ताला लटका रहता है। इससे खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं। इससे सांप और अन्य विषैले जीव-जंतुओं के छिपे रहने की आशंका बनी रहती है। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। यात्रियों ने रेलवे के वरीय अधिकारियों से स्टेशन का निरीक्षण कर पेयजल, रोशनी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने तथा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है।
वरीय अधिकारियों को भेजी गई है सूचना
इस संबंध में स्टेशन मास्टर राजवेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्टेशन की समस्याओं से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्टेशन की समस्या को लेकर उनके पास पत्राचार किया गया है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

