बिहार-झारखंड
Manish Kashyap की ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन? अनुष्का शर्मा के ‘हमसफर’ वाले पोस्ट ने खोला राज, लव लाइफ पर मची हलचल
बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष कश्यप एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या वीडियो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर है। अनुष्का शर्मा नाम की युवती ने मनीष के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
इंस्टाग्राम की एक तस्वीर ने खोल दिए कई सवाल
अनुष्का ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष कश्यप के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। खास बात यह है कि इस पोस्ट को मनीष कश्यप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब किया गया है। तस्वीर में दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों के जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं।
कैप्शन में हमसफर का जिक्र, फैंस के बीच बढ़ी चर्चा
तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान अनुष्का के कैप्शन ने खींचा। उन्होंने लिखा, ‘ख्वाबों में देखा था जिस एहसास को, आज उसी हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है।’ इस लाइन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राइज एंड फॉल में मनीष ने खोला था लव लाइफ का राज
दरअसल, मनीष कश्यप की लव लाइफ को लेकर चर्चा उस समय शुरू हुई थी, जब उन्होंने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा खुलासा किया था।
शो के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी 21 साल की एक गर्लफ्रेंड है। हालांकि, उन्होंने उस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड का नाम उजागर नहीं किया था। अब अनुष्का के साथ सामने आई तस्वीर को उसी खुलासे से जोड़कर देखा जा रहा है।
कौन हैं अनुष्का शर्मा, जिनकी पोस्ट ने खींचा ध्यान?
अनुष्का शर्मा को अनुष्का कुमारी के नाम से भी जाना जाता है। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की रहने वाली हैं।
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। अनुष्का छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं और पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रह चुकी हैं।
इंजीनियरिंग छोड़ यूट्यूब की दुनिया में बनाई पहचान
मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। वह पश्चिम चंपारण जिले के निवासी हैं। उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
हालांकि, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के बजाय उन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया का रास्ता चुना। उनका ‘सच टॉक’ नाम का यूट्यूब चैनल काफी लोकप्रिय है और इसी के जरिए उन्होंने बिहार में अपनी अलग पहचान बनाई।
बीजेपी से जन सुराज तक, ऐसा रहा राजनीतिक सफर
मनीष कश्यप का नाम राजनीति में भी काफी चर्चा में रहा है। अप्रैल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा था।
हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का साथ पकड़ लिया। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने चनपटिया विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी।
शो से बाहर, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर फिर सुर्खियों में
फिलहाल मनीष कश्यप रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर हो चुके हैं। शो में गर्लफ्रेंड को लेकर किए गए खुलासे के बाद उनकी निजी जिंदगी पहले ही चर्चा में थी।
अब अनुष्का के साथ तस्वीर और हमसफर वाले कैप्शन ने इस चर्चा को फिर हवा दे दी है। हालांकि, तस्वीर और कैप्शन से रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती। ऐसे में दोनों की ओर से बयान आने का इंतजार रहेगा।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

