राज्य
‘NDA सरकार ने अच्छी शुरूआत की…’, लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाने पर पटना में बोलीं मीसा भारती
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सुरक्षा में कटौती को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है।
इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। मंगलवार को दिल्ली से पटना लौटे लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।
पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने जहां राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर घेरा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी के पास बिहार को आगे ले जाने का कोई विजन या रोडमैप नहीं है। सरकार इधर-उधर की बातों में जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
पटना एयरपोर्ट पर मीसा भारती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा और nda सरकार ने अच्छी शुरुआत की है कि कल हमें जनता का जनादेश मिलेगा तो क्या करना है
बिहार की जनता ही असली सुरक्षा
वहीं मीसा भारती ने सुरक्षा कटौती को लेकर सरकार पर तीखा तंज कसा। मीसा भारती ने कहा कि राजद के कार्यकर्ता और बिहार की जनता ही लालू जी की असली सुरक्षा हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार शायद अपराधियों को सुरक्षा देने में कमी हो रही थी इसलिए दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला कर दिया गया।
प्रखंड मुख्यालयों पर राजद का धरना
इधर, राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर राजद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे रहे। शिफ्ट के मुताबिक कार्यकर्ता यहां बैठ रहे हैं।
वहीं राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंड मुख्यालयों पर भी राजद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। महंगा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर धरना दिया।
सुरक्षा कटौती का यह मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है और आने वाले दिनों में इसे लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



