Connect with us

राज्य

दीपक हत्याकांड: ग्राइंडर एप से दोस्ती, दूसरी मुलाकात में वारदात; रोहन को बुलाया घर, करना चाहता था अनैतिक काम

पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित देवऋषि एन्क्लेव में कारोबारी दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सनसनीखेज वारदात की नई परतें खुल रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 48 वर्षीय दीपक गुप्ता और 20 वर्षीय बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति की दोस्ती ग्राइंडर एप के जरिये हुई थी। दोनों के बीच यह जान-पहचान महज कुछ दिन पुरानी थी और दूसरी मुलाकात ही खूनी वारदात में बदल गई।

जांच में सामने आया है कि ग्राइंडर एप का उपयोग विशेष लैंगिक पहचान वाले कई लोग करते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां उपयोगकर्ता बिना अपनी पूरी पहचान सार्वजनिक किए एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं।

Dehradun: दीपक हत्याकांड; आरोपी ने किया खुलासा, अनैतिक कार्य का बना रहे थे दबाव इसलिए किए ताबड़तोड़ वार

Dehradun Deepak Murder Case Friendship via Grindr app with Rohan and Murder in second meeting
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या

इसी माध्यम से रोहन और दीपक की बातचीत शुरू हुई थी। पूछताछ में आरोपी रोहन ने दावा किया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग सीखने और अतिरिक्त कमाई की उम्मीद में दीपक के संपर्क में आया था। पहली मुलाकात सामान्य रही, जिससे दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी।

Dehradun Deepak Murder Case Friendship via Grindr app with Rohan and Murder in second meeting
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या

22 जुलाई की शाम दीपक के बुलावे पर रोहन दूसरी बार उनके घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक दोनों कमरे में अकेले थे। आरोपी का कहना है कि बातचीत के दौरान दीपक ने उस पर अनैतिक कार्य का दबाव बनाया, जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और हाथापाई हुई।

Dehradun Deepak Murder Case Friendship via Grindr app with Rohan and Murder in second meeting
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या

इसी दौरान दीपक ने एक चाकू लेकर उसे डराने की कोशिश की। इसी दौरान मारपीट में रोहन ने दीपक से चाकू छीन लिया और उसने दीपक पर गर्दन, चेहरे और पीठ पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *