राज्य
वेतन से 208 गुना ज्यादा संपत्ति ! हाजीपुर नगर परिषद के एकाउंटेंट के घर घुसी EOU, निकला करोड़ों का मालिक
आर्थिक अपराध इकाई ने नगर परिषद कार्यालय, हाजीपुर में तैनात लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है।
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 10/26, दिनांक 10.06.2026 के तहत धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, यथासंशोधित 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी
माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर गुरुवार को प्रातः मनीष कुमार के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई।


पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम ने उनके हाजीपुर स्थित बागमली आवास और दूसरी टीम ने हाजीपुर नगर परिषद परिसर में स्थित कार्यालय आवास पर तलाशी ली।
दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, सत्यापन के क्रम में मनीष कुमार के विरुद्ध कुल 2,02,31,500 रुपये, यानी दो करोड़ दो लाख एकतीस हजार पांच सौ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है।

यह राशि उनके ज्ञात आय से लगभग 208.57 प्रतिशत अधिक है। तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है। विस्तृत जानकारी तलाशी समाप्त होने के बाद दी जाएगी।

नगद रुपए सोना चांदी के जेवर थार गारी सहित अन्य सामान बरामद किया गया। टीम अभी रेड कर रही है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



