राज्य
मीनाक्षी का पर्चा निरस्त होने पर कांग्रेस में कलह: पूर्व विधायक ने पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल; पूछा- ‘चूक है या फिक्सिंग?’
मप्र में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद पार्टी के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से विधायक रहे पुरुषोत्तम दांगी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा कि यह चूक है या कोई फिक्सिंग? उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चुनावी रणनीति नहीं बल्कि प्रयोगशाला चला रहे।
इंटरनेट मीडिया के जरिए साधा निशाना
बुधवार शाम को पुरुषोत्तम दांगी ने अपनी फेसबुक आईडी से एक के बाद एक तीन पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि ग्राम पंचायत चुनाव में भी लोग डमी उम्मीदवार खड़ा कर देते हैं, लोकसभा चुनाव में इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी नाम वापस ले लेते हैं, और अब राज्यसभा चुनाव में नामांकन ही निरस्त हो गया। लगता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि ‘प्रयोगशाला’ चला रहे हैं!

विधायकों को बेंगलुरु भेजने में देरी पर भी घेरा
दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया से बातचीत में पूर्व विधायक दांगी ने कहा कि यह सब सुनियोजित था। विधायकों को सुबह कर्नाटक भेजना था। 12 बजे तक सभी जा चुके होते, लेकिन किसी न किसी तरह से उन्हें दोपहर बाद तक रोका गया। जब तक फार्म निरस्त होने की सूचना नहीं आ गई तब तक वहीं रनवे के ऊपर रखा गया। क्योंकि पता था कि यदि वह चले जाते तो पार्टी का या किसी का भी खर्चा होता। जरूरी नहीं कि विधायक फार्म निरस्त होने के तत्काल बाद आ ही जाते। क्योंकि वह कुछ दिनों के लिए जा रहे थे। जब पंचायत जैसे छोटे चुनावों में भी डमी फार्म डालते हैं तो फिर यहां क्यों नहीं डाला? सब पहले से तय था।
कांग्रेस के उपवास कार्यक्रम से बनाई दूरी
पूर्व विधायक दांगी बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेस के उपवास में भी शामिल नहीं हुए। जहां जिलेभर के नेता वहां जुटे थे, लेकिन इन्होंने आयोजन से दूरी बनाकर रखी। जैसे ही उपवास समाप्त हुआ उसके बाद उनकी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट सामने आ गई।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



