राज्य
कौन हैं यूपी की सबसे ज्यादा केस वाली टॉप 5 महिला विधायक? जानिए कांग्रेस से लेकर भाजपा और सपा तक की पूरी लिस्ट
यूपी में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चर्चा धीरे-धीरे तेज होने लगी है. ऐसे में लोग एक बार फिर अपने नेताओं के पुराने रिकॉर्ड पर नजर डाल रहे हैं. अब सिर्फ चुनावी वादों और राजनीतिक बयानबाजी की बात नहीं हो रही, बल्कि उम्मीदवारों की पढ़ाई, संपत्ति, देनदारियों और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की भी चर्चा हो रही है. माय नेता. इन्फो के मुताबिक साल 2022 के चुनावी हलफनामों में कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी की कई महिला विधायकों के खिलाफ भी मामले दर्ज थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी की टॉप 5 महिला विधायक कौन हैं, जिनके खिलाफ सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं और उनके हलफनामे क्या बताते हैं.

टॉप 5 में तीन भाजपा महिला विधायक
इन टॉप 5 महिला विधायकों की सूची में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें तीन विधायक भाजपा से, एक कांग्रेस से और एक समाजवादी पार्टी से हैं। यानी सबसे ज्यादा मामले दर्ज होने के मामले में यह सूची किसी एक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग राजनीतिक दलों की महिला नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं।
1. अराधना मिश्रा ‘मोना’ (रामपुर खास, प्रतापगढ़) – 6 आपराधिक मामले
रामपुर खास सीट से कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा ‘मोना’ के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो इस सूची में कांग्रेस नेताओं के बीच सबसे अधिक हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार वह ग्रेजुएट हैं और उनकी घोषित कुल संपत्ति ₹34.06 करोड़ से ज्यादा है, जबकि उन पर किसी भी तरह की देनदारी (देनदारियां यानि Liabilities का मतलब किसी व्यक्ति पर कितना कर्ज या बकाया से है.) दर्ज नहीं है. अराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रदेश की सक्रिय महिला नेताओं में गिनी जाती हैं और लंबे समय से रामपुर खास की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाती रही हैं.
2. मनीषा (राठ, हमीरपुर) – 3 आपराधिक मामले
राठ (एससी) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनीषा के खिलाफ कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी घोषित कुल संपत्ति ₹22.94 लाख से अधिक है. उन पर किसी प्रकार की देनदारी दर्ज नहीं है. मनीषा भाजपा की सक्रिय महिला नेताओं में शामिल हैं और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सदन पहुंची थीं.
3. केतकी सिंह (बांसडीह, बलिया) – 3 आपराधिक मामले
बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह के खिलाफ कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार वह ग्रेजुएट हैं और उनकी घोषित कुल संपत्ति ₹2.03 करोड़ से अधिक है. उन पर किसी भी तरह की देनदारी दर्ज नहीं है. केतकी सिंह पूर्वांचल की राजनीति में एक चर्चित चेहरा मानी जाती हैं और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची थीं.
4. पूजा पाल (चायल, कौशाम्बी) – 3 आपराधिक मामले
चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल के खिलाफ कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार वह ग्रेजुएट हैं और उनकी घोषित कुल संपत्ति ₹17.28 करोड़ से अधिक है. वहीं, उन पर ₹1.49 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां भी दर्ज हैं. पूजा पाल प्रदेश की चर्चित महिला नेताओं में गिनी जाती हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं.
5. आशा मौर्य (महमूदाबाद, सीतापुर) – 3 आपराधिक मामले
महमूदाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आशा मौर्य के खिलाफ कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह ग्रेजुएट हैं और उनकी घोषित कुल संपत्ति ₹5.59 करोड़ से अधिक है. वहीं, उन पर ₹25 लाख की देनदारियां भी दर्ज हैं. आशा मौर्य भाजपा की सक्रिय महिला नेताओं में शामिल हैं और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची थीं.

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



