Connect with us

मध्य प्रदेश

MP में भाजपा की नई कार्यसमिति घोषित, मोहन-शिवराज-सिंधिया समेत 106 दिग्गजों को मिली जगह; यहां देखें सूची

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी। नई कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

जारी सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और वरिष्ठ नेता फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई प्रमुख नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

कार्यसमिति में मंत्री तुलसीराम सिलावट, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, चेतन्य काश्यप, संपतिया उइके, सावित्री ठाकुर, कृष्णा गौर, संध्या राय, ललिता यादव और ममता गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों के नेताओं को भी शामिल किया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति की सूची में महिला नेताओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया गया है। भाजपा संगठन ने प्रदेश के विभिन्न संभागों और जिलों के नेताओं को शामिल कर क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है।

BJP HK WC 01

BJP HK WC 02

स्थायी आमंत्रियों की सूची भी जारी

वहीं, 41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इनमें यशोधरा राजे सिंधिया, गौरीशंकर बिसेन, विक्रम वर्मा, कृष्णमुरारी मोघे, सीताशरण शर्मा, कैलाश चावला और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

BJP HK PIC 02

भाजपा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल में घोषित यह पहली बड़ी संगठनात्मक सूची है। राजनीतिक दृष्टि से इसे आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में मोर्चों, प्रकोष्ठों और अन्य संगठनात्मक इकाइयों में भी नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *