राज्य
खौफ के साये में अश्लील डांस: सारण में घिनौने खेल का भंडाफोड़; 7 नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू
सारण जिले के मढ़ौरा एवं खैरा थाना क्षेत्र में पुलिस और रेस्क्यू टीम की संयुक्त कार्रवाई में आर्केस्ट्रा के अड्डे से सात नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। आरोप है कि इन लड़कियों को डरा-धमकाकर अश्लील नृत्य करने के लिए मजबूर किया जाता था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया है। बरामद लड़कियां पश्चिम बंगाल व मोतिहारी की रहने वाली बताई गई हैं।
जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया।
इसके लिए एएचटीयू एवं महिला थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मढ़ौरा व खैरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लड़कियों को बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों को लंबे समय से आर्केस्ट्रा में रखकर भय और दबाव के बीच नृत्य कराया जा रहा था। बरामद लड़कियों को आवश्यक कानूनी व मेडिकल के प्रक्रिया के बाद बालिका गृह सिवान भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार संचालकों से पूछताछ की जा रही है।
गठित टीम में महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक तथा रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली के जांच पदाधिकारी शामिल थे।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



