Connect with us

देश

झारखंड में ट्रक और वैन की टक्कर, 7 लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक ने बैंड पार्टी को ले जा रही वैन को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारलोंग बुधबाजार इलाके में आधी रात के आसपास हुई।

उन्होंने कहा, ‘ट्रक और वैन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि घायल का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *