Connect with us

उत्तराखंड

Badrinath Highway: भनेरपाणी में तीन घंटे बंद रही आवाजाही, जाम से तीर्थयात्री रहे परेशान; पानी तक नहीं मिला

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के समीप स्थित भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने के लिए एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से मशीनें लगाई गईं, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे हजारों तीर्थयात्रियों को जाम में फंसकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहने के कारण एनएचआईडीसीएल ने भनेरपाणी में चट्टान पर अटके बोल्डरों को हटाने का काम किया। लेकिन इस काम से बार-बार यातायात बाधित होता रहा। बृहस्पतिवार को अपराह्न एक बजे बोल्डरों को हटाने का काम शुरू हुआ, जो अपराहृन चार बजे तक चलता रहा।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *