राज्य
Bihar Weather Update: बिहार की ओर बढ़ा मानसून, 13 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। मंगलवार को उत्तर-पूर्व राज्यों से होते हुए सिक्किम और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ गया है। ऐसे में अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार है।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में मानसून 13-14 जून को प्रदेश में पूर्णिया एवं किशनगंज के रास्ते प्रवेश कर सकती है। मौसम विज्ञान पटना के अनुसार मानूसन आने से पहले प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की स्थिति बने रहने की संभावाना है।

40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
जबकि, पटना सहित दक्षिण भागों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि इस दौरान लू की संभावना कम हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित प्रदेश के आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बने होने के साथ कुछ स्थानों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।
जबकि, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल एवं औरंगाबाद में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के 13 जिलों के अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी व वैशाली में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार
अगले चार से पांच दिनों के दौरान मौसम का मिलाजुल असर देखने को मिलेगा। राज्य के ज्यादातर भागों में आंधी-पानी के कारण मौसम सामान्य होने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 48 घंटे के बाद तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है।
मंगलवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस एवं 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 81 किमी प्रतिघंटा मोतिहारी में हवा की रफ्तार दर्ज की गई।
पिपराकोठी में सर्वाधिक बारिश
खगड़िया, बेगूसराय, बेतिया, लखीसराय में आंधी-पानी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी में सर्वाधिक वर्षा 31.2 मिमी दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा (मिमी में)
| स्थान | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| किशनगंज | 26.4 |
| किशनगंज (तैबपुर) | 25.8 |
| मधुबनी (बिस्फी) | 24.2 |
| अररिया (सिकटी) | 22.4 |
| लखीसराय (बरहिया) | 20.2 |
| किशनगंज (गलगलिया) | 19.4 |
| लखीसराय (सूर्यगढ़ा) | 18.2 |
| किशनगंज (चरघरिया) | 18.2 |
| किशनगंज (दिघलबैंक) | 15.2 |
| मुंगेर (धरहरा) | 11.6 |
| मुजफ्फरपुर (मुसहरी) | 8.8 |
| शिवहर | 8.6 |
| पूर्वी चंपारण (रक्सौल) | 8.6 |
| मधुबनी (पंडौल) | 8.4 |
| सीतामढ़ी (रीगा) | 7.8 |
| दरभंगा (ललबेगियाघाट) | 8.0 |
| दरभंगा (अलीनगर) | 7.2 |
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 41.2 | 29.5 |
| गयाजी | 41.2 | 27.8 |
| भागलपुर | 35.1 | 26.4 |
| मुजफ्फरपुर | 35.4 | 26.6 |

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



