Connect with us

पंजाब

पंजाब सरकार पर सीएम नायब सिंह सैनी का हमला, बोले – चुनावी वादे सिर्फ कागजों में रह गए

पंजाब सरकार पर सीएम नायब सिंह सैनी का हमला, बोले – चुनावी वादे सिर्फ कागजों में रह गए

हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न तो बुजुर्गों की पेंशन बढ़ा सकी और न ही महिलाओं को वादा की गई मासिक सहायता राशि दे पाई।

समराला में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनी ने केंद्र सरकार की नई ग्रामीण रोजगार योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (G RAM G) एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना पुराने मनरेगा कानून का उन्नत रूप है, जिसमें श्रमिकों को अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बुजुर्गों को 2,500 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हुआ। जबकि हरियाणा में बुजुर्गों को 3,200 रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1,100 रुपये मासिक सहायता देने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह भी अब तक लागू नहीं किया गया। इसके विपरीत, हरियाणा सरकार महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता दे रही है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, दोनों ही सरकारें चुनावी वादों को पूरा करने में असफल रही हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में उन्होंने जनता से 217 वादे किए थे, जिनमें से डेढ़ साल के भीतर 53 वादे पूरे कर दिए गए हैं। शेष 163 वादों को चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर केंद्र सरकार की रोजगार योजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि उसे और मजबूत बनाते हुए अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।


YashoRaj IT Solutions
Advertisement

Instagram

Facebook

yashoraj infosys, Best Web design company in patna 8

YashoRaj IT Solutions

Trending