Connect with us

बिहार-झारखंड

Howrah Natesar Train: हावड़ा-नटेसर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर के रास्ते संचालित होगी।

यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने देते हुए कहा कि 03001/02 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 05 जुलाई से शुरू किया जाएगा।

इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, शयनयान श्रेणी के सात कोच, साधारण श्रेणी के असठ कोच तथा दो एसएलआर कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल
03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 05 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को हावड़ा से रात 11:50 बजे चलेगी।

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:10 बजे जसीडीह, 08:10 बजे किउल, 08:45 बजे शेखपुरा, 09:25 बजे अस्थावां, 09:50 बजे बिहार शरीफ, 10:40 बजे नालंदा और 11:05 बजे राजगीर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।

03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल
वापसी में 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 06 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को नटेसर से दोपहर 01:00 बजे चलेगी।

यह ट्रेन 01:20 बजे राजगीर, 01:43 बजे नालंदा, 02:05 बजे बिहार शरीफ, 02:55 बजे अस्थावां, 04:03 बजे शेखपुरा, 05:10 बजे किउल तथा रात 08:25 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला में बाबा धाम और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *