बिहार-झारखंड
मोबाइल और EV को मिलेगी ‘लोकल पावर’, बिहार के गोपालगंज में लगेगी लिथियम-आयन बैटरी की बड़ी फैक्ट्री
बिहार की नई उद्योग नीति के तहत गोपालगंज जिले के हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में लिथियम-आयन बैटरी निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से जिले में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
परियोजना का विस्तार चार चरणों में किया जाएगा और पूरी क्षमता से संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लिथियम-आयन बैटरियों का उत्पादन किया जा सकेगा।
परियोजना के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) एवं जिला उद्योग विभाग की ओर से हथुआ औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में श्री शिरडी साईंनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को पांच एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है।
भूमि आवंटन की प्रक्रिया बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार तथा कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे की मौजूदगी में पूरी की गई।
कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे ने बताया कि उनका कार्यक्षेत्र लंबे समय तक कुचायकोट रहा है, इसलिए गोपालगंज में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों से प्रेरित होकर हथुआ में लिथियम-आयन बैटरी निर्माण संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हुईं तो इस वर्ष अक्टूबर से आधारभूत संरचनाओं के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना का विकास चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 12 से 15 माह के भीतर उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2027 से फैक्ट्री में बैटरी उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इस इकाई में मोबाइल फोन, इनवर्टर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली तथा इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए लिथियम-आयन बैटरियां तैयार की जाएंगी।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आयुष कुमार ने बताया कि हथुआ फेज-3 में पांच एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। परियोजना को शीघ्र शुरू कराने के लिए उद्योग विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद कंपनी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगी। इस परियोजना से जिले में निवेश बढ़ेगा, स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



