राज्य
MLC टिकट मिलने के बाद मां के दरबार में पहुंचे पवन सिंह, रोहतास के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ में टेका माथा
भाजपा नेता एवं भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह ने विधान परिषद के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद रविवार को पहली बार प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ भलुनीधाम पहुंच मां यक्षिणी भवानी का आशीर्वाद लिया।
मां के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके चरणों में माथा टेककर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
पवन सिंह के भलुनीधाम आगमन को लेकर सुबह से ही समर्थकों एवं प्रशंसकों में खासा उत्साह का माहौल देखा गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए जुटे रहे। दर्शन-पूजन के दौरान उनके साथ दिनारा विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
दोनों नेताओं ने मां यक्षिणी भवानी की विशेष पूजा कर क्षेत्र के विकास और जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पवन सिंह ने कहा कि भलुनीधाम श्रद्धा, आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है। उन्होंने क्षेत्र की निरंतर प्रगति और लोगों के सुखद जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 10 नवंबर 2025 को दिनारा विधानसभा क्षेत्र में विधायक आलोक कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान भी वे मां यक्षिणी भवानी का दर्शन किए थे और मन्नत पूरा होने पर दुबारा मां के दरबार में आने की बात कही थी।
पूजा-अर्चना के उपरांत दोनों नेताओं ने तेनुअज पंचायत की मुखिया अंशु राय एवं मुखिया प्रतिनिधि अमित राय के आवास पर रात्रि भोज में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व लोजपा प्रत्याशी अजीत राय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह, कामख्या नारायण सिंह, बिनोद चौबे, सुमित राय, मुखिया मुरलीधर दुबे, पैक्स अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, धनजी राय, राजू प्रधान, शिवजी साह, गोलू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



