राज्य
NEET मामले में बिहार में सियासत तेज; डिप्टी सीएम ने कहा-राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेना बंद करिए
डिजिटल डेस्क, पटना। NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक घमासान के बीच बिहार में भी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में सरकार पर तीखा हमला बोला है।
इस सवाल पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर जरूर हैं, लेकिन केंद्र सरकार NEET मामले की जांच लगातार करा रही है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
NEET मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बयान देने की आदत है।
उन्होंने कहा, ‘अब राहुल गांधी के हर बयान को गंभीरता से लेना बंद कर देना चाहिए। वे क्या-क्या बोलते हैं, इस पर हर बार प्रतिक्रिया देने से उनकी राजनीतिक अहमियत बढ़ती है।
CBI जांच और संसदीय समिति का जिक्र
इस मामले में बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने भी केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को संसदीय समिति के समक्ष बुलाया गया था।
हालांकि संसदीय समिति की कार्यवाही गोपनीय होती है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।
एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। संजय सरावगी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्ष में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है और दोषियों पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होगी।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



