Connect with us

राज्य

इंदौर हॉस्टल से कूदकर चली मेडिकल छात्रा की मौत पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर छात्र ने सोमवार तड़के संस्थान के छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अमन पटेल (28) के रूप में हुई है जो जबलपुर का रहने वाला था और इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से एमडी (मेडिसिन) की पढ़ाई कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पटेल ने सोमवार देर रात करीब 2 बजे संयोगितागंज इलाके में बॉयज हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि कोई चश्मदीद गवाह सामने नहीं आया है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सिंह ने कहा कि पुलिस छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों और पटेल के परिचित लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे पता चलता हो कि वह तनाव में था।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी रिपोर्ट से मौत के बारे में अधिक स्पष्टता मिलेगी।

अधिकारी ने बताया कि छात्र की मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending