उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश–यामानाशी (जापान) के बीच निवेश और नवाचार को नई गति, निवेश रोडशो में मजबूत हुई साझेदारी
उत्तर प्रदेश–यामानाशी (जापान) के बीच निवेश और नवाचार को नई गति, निवेश रोडशो में मजबूत हुई साझेदारी
लखनऊ/टोक्यो | 26 फरवरी 2026
उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। आज आयोजित Uttar Pradesh Investment Roadshow में दोनों पक्षों ने निवेश, नवाचार और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक विकास, तकनीकी सहयोग, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित साझेदारी पर चर्चा की। इस पहल को उत्तर प्रदेश की वैश्विक निवेश रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
“Proactive नीतियों का दिख रहा परिणाम”
रोडशो को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने अपनी नीतियों को Reactive के बजाय Proactive बनाया है।
सरकार द्वारा निवेशक-अनुकूल वातावरण, सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी नीतियों को अपनाने के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य में लगातार बढ़ते निवेश प्रस्ताव और औद्योगिक परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं।
निवेश और नवाचार में सहयोग
यामानाशी प्रांत के माननीय राज्यपाल और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश के साथ दीर्घकालिक साझेदारी में रुचि जताई। दोनों पक्षों ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, ग्रीन एनर्जी, पर्यटन, कृषि-प्रसंस्करण और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय रोडशो से उत्तर प्रदेश को विदेशी निवेश आकर्षित करने और वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
भारतीय दूतावास का आभार
इस यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भारतीय दूतावास से जुड़े सभी अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में इस प्रकार की पहल अहम भूमिका निभाएगी।
-
दिल्ली1 month agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
देश2 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
पंजाब1 month agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
देश1 month ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश2 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश2 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश2 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
बिहार-झारखंड2 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री


