Connect with us

फैशन

गणेश चतुर्थी पर आपके आंगन की रौनक बढ़ाएंगे 5 Rangoli Designs, पूरी कॉलोनी में होगी सिर्फ आपके घर की बात

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार खुशियों, मिठास और बप्पा के आशीर्वाद का समय होता है। जब विघ्नहर्ता हमारे घर पधारते हैं, तो उनके स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और बप्पा के स्वागत का सबसे खूबसूरत तरीका है- आंगन में सजी एक प्यारी-सी रंगोली (Ganesh Chaturthi Rangoli Designs)।

जी हां, अगर आप इस बार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन कुछ नया, आसान और बेहद आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे रंगोली डिजाइन, जिन्हें देखकर पूरी कॉलोनी में सिर्फ आपकी ही तारीफ होगी।

ताजे फूलों की महकती रंगोली

Easy Ganesh Chaturthi Rangoli designs

अगर आप रंगों के झंझट से बचना चाहते हैं, तो फूलों की रंगोली सबसे आसान और खूबसूरत विकल्प है। गेंदे के पीले और नारंगी फूल, लाल गुलाब की पंखुड़ियां और कुछ हरे पत्तों का इस्तेमाल करके एक सुंदर सा गोल डिजाइन तैयार करें। इसके सबसे बाहरी घेरे पर सफेद मोगरे के फूल रखें और बिल्कुल बीच में एक सुंदर सा मिट्टी का दीया जलाएं। यह रंगोली न सिर्फ आंखों को सुकून देगी, बल्कि पूरे आंगन को खुशबू से भर देगी।

राजशाही मोर या मोर पंख का डिजाइन

Quick Rangoli designs for Ganesh Chaturthi

मोर के रंग हमेशा त्योहार की चमक को दोगुना कर देते हैं। आप नीले, हरे, फिरोजी और पीले रंगों का इस्तेमाल करके एक बड़ा सा मोर पंख या एक सुंदर मोर का डिजाइन बना सकते हैं। इसके अंदर की बारीक सजावट के लिए सफेद रंगोली पाउडर का इस्तेमाल करें। जब यह रंगोली पूरी होती है, तो इसके चटक रंग आंगन में एक अलग ही जान डाल देते हैं।

चमचमाती मंडला रंगोली

Ganesha Rangoli patterns

)

मंडला आर्ट आजकल बहुत ट्रेंड में है और यह जमीन पर बेहद शानदार लगता है। इसमें एक छोटे बिंदु से शुरुआत करके गोल आकार में कई परतें बनाई जाती हैं। हर लेयर में अलग-अलग रंग भरें और फिर सफेद रंग से उनके ऊपर ज्योमेट्रिक या फूलों की बारीक डिजाइन बनाएं। इसे और भी खास बनाने के लिए इसके चारों ओर छोटे-छोटे दीये सजा दें। यह डिजाइन दिखने में बहुत ही आधुनिक और स्टाइलिश लगता है।

पारंपरिक केरी डिजाइन

Rangoli design

(Image Source: AI-Generated)

आपने साड़ियों और मेहंदी में केरी का डिजाइन जरूर देखा होगा। यह एक ऐसा पारंपरिक डिजाइन है जो कभी पुराना नहीं होता। आप अपने आंगन में एक बड़ी सी केरी बना सकते हैं और उसके अंदर छोटे-छोटे फूल, जाल या चेकर्ड पैटर्न भर सकते हैं। इसे लाल, हरे और पीले जैसे गहरे रंगों से बनाएं ताकि यह दूर से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच ले।

भव्य संस्कार भारती रंगोली

Quick Rangoli designs

(Image Source: AI-Generated)

अगर आपके आंगन में जगह ज्यादा है और आप कुछ बहुत ही भव्य करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र की मशहूर संस्कार भारती रंगोली जरूर ट्राई करें। इसमें जमीन पर कई सारे चमकीले रंगों को मिलाकर एक बड़ा सा बेस तैयार किया जाता है। फिर उस रंग-बिरंगे बेस के ऊपर सिर्फ सफेद रंगोली पाउडर से घुमावदार डिजाइन, जालियां और डॉट वाले पैटर्न बनाए जाते हैं। यह बनने के बाद बिल्कुल किसी खूबसूरत और महंगे कालीन जैसी दिखती है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *