राज्य
त्विषा मौत केस: आरोपित सास व पति को देना होगा वॉयस सैंपल, लैपटॉप का पासवर्ड भी CBI को सौंपने का आदेश
नोएडा से भोपाल में ब्याही गई मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की कड़ी में आरोपित सास सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को अपनी आवाज का नमूना (वॉयस सैंपल) और लैपटॉप का पासवर्ड सीबीआई को देना होगा। सोमवार देर शाम भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत ने इसका आदेश जारी कर दिया। न्यायालय ने वॉयस सैंपल की जांच रिपोर्ट आरोपितों को देने की मांग भी खारिज कर दिया है।
सीबीआई ने की थी मांग
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने वॉयस सैंपल और समर्थ सिंह के लैपटॉप के पासवर्ड की मांग न्यायालय में आवेदन लगाकर की थी। त्विषा के स्वजन के अधिवक्ता अंकुर पांडेय ने बताया कि सीबीआई को कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच के लिए आरोपितों के वॉयस सैंपल आवश्यक थे। इसी तरह आरोपित समर्थ के लैपटॉप का पासवर्ड प्राप्त करके सीबीआई डिजिटल साक्ष्यों की जांच आगे बढ़ा सकेगी।
मीडिया कवरेज रोकने की मांग खारिज
सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह चाहती हैं कि प्रकरण की मीडिया कवरेज न की जाए, इसीलिए उनकी ओर से इस पर रोक लगाने की मांग न्यायालय से की गई, लेकिन इसे अतार्किक और औचित्यहीन मानकर न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। इस दिन सीबीआई अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश कर सकती है।
घर में चोरी को क्लब करने की मांग भी नामंजूर
सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने पिछले दिनों अपने घर में हुई चोरी को इसी मामले में क्लब करने के लिए सीबीआई को निर्देशित करने की मांग की थी। न्यायालय ने इस मांग को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि चोरी का मामला अलग अपराध है और उसकी जांच कटारा हिल्स थाना पुलिस अलग से कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



