राज्य
निशांत कुमार की पढ़ाई और प्रॉपर्टी बनी सुर्खियां; इंजीनियर नहीं हैं पूर्व CM नीतीश के बेटे
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे ने जदयू प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री बेटे निशांत कुमार को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
अब तक उन्हें इंजीनियर माना जाता रहा, लेकिन चुनावी दस्तावेजों से साफ हो गया कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी ही नहीं की थी।
2001 तक रहे बीआईटी मेसरा में
हलफनामे के अनुसार निशांत कुमार ने 1998 में पटना साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT Mesra) में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस) में दाखिला लिया।
हालांकि, 8 सेमेस्टर के कोर्स में वे केवल 5 सेमेस्टर तक ही पढ़ाई कर सके और वर्ष 2001 में उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई।
यानी लंबे समय से उन्हें “इंजीनियर” बताने की जो धारणा बनी हुई थी, वह अब गलत साबित हुई है। चुनावी हलफनामे में उनकी शैक्षणिक योग्यता ने इस भ्रम को पूरी तरह खत्म कर दिया।
नगद कम, बैंकों में करोड़ों
संपत्ति के मामले में भी निशांत कुमार का हलफनामा चर्चा में है। हाथ में उनके पास सिर्फ 17,409 रुपये नकद हैं, लेकिन बैंक जमा और निवेश के जरिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बना रखी है।
एसबीआई बोरिंग रोड शाखा में उनके नाम 72.22 लाख रुपये की एफडी है, जबकि एसबीआई सचिवालय शाखा में 48.87 लाख रुपये का पीपीएफ जमा है।
इसके अलावा म्यूचुअल फंड में 11 लाख रुपये से अधिक और डाकघर में 34.35 लाख रुपये का एनएससी निवेश भी उनके नाम है।
दो कारों के स्वामी हैं निशांत
वाहनों की बात करें तो निशांत कुमार के पास दो कारें हैं। इनमें एक 2016 मॉडल की हुंडई ग्रैंड आई-10 और दूसरी 2026 मॉडल की किया सेल्टॉस शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि उनके पास किसी प्रकार की ज्वेलरी नहीं है।
अचल संपत्ति में उनके नाम पैतृक गांव में कृषि भूमि दर्ज है। इसके अलावा पटना के शेखपुरा स्थित शिव राधिका कॉम्प्लेक्स में एक फ्लैट और कंकड़बाग स्थित पीसी हाउसिंग सोसायटी में जमीन भी उनके नाम है।
निशांत कुमार का यह हलफनामा अब बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है, खासकर उनकी अधूरी इंजीनियरिंग पढ़ाई को लेकर।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



